ओएनजीसी का मुनाफा 24% घटा Print E-mail

कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध मुनाफा 24% कम हो गया है।

अप्रैल-जून 2010 की तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3661.14 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 4847.92 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 14230.22 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 15924.08 करोड़ रही थी। अप्रैल-जून 2010 तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस 22.67 से घटकर 17.12 हो गयी।
कंपनी के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब शुक्रवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में ओएनजीसी के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 13.50 रुपये यानी 1.07% की गिरावट के साथ 1242.50 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 1265.75 रुपये तक और नीचे की ओर 1234.10 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 18:34 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।