Home जानकारों की राय नाम चुनें कंपनियों की सुर्खियाँ अगस्त में एसीसी (ACC) ने 15.6 लाख टन सीमेंट का किया उत्पादन
Banner
Banner
अगस्त में एसीसी (ACC) ने 15.6 लाख टन सीमेंट का किया उत्पादन Print E-mail

एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) के सीमेंट उत्पादन में 4.3% की कमी आयी है।

कंपनी ने अगस्त 2010 में 15.6 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया है, जबकि पिछले साल अगस्त 2009 में इसका सीमेंट उत्पादन 16.3 लाख टन रहा था।
इस अवधि में एसीसी द्वारा किये गये सीमेंट डिस्पैच की मात्रा में भी कमी आयी है। इसने अगस्त 2009 के 15.7 लाख टन की तुलना में इस साल अगस्त में 16.5 लाख टन सीमेंट का डिस्पैच किया है।
जनवरी-अगस्त 2010 में कंपनी के सीमेंट उत्पादन में कमी आयी है। जनवरी-अगस्त 2010 अवधि में कंपनी ने 140.5 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में इसका उत्पादन 144.8 लाख टन रहा था। जनवरी-अगस्त 2010 में एसीसी ने 140 लाख टन सीमेंट का डिस्पैच किया है, जबकि साल 2009 के जनवरी-अगस्त के दौरान इसने 144.9 लाख टन सीमेंट का डिस्पैच किया था।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में एसीसी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 890 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी और यह 1.72% की मजबूती के साथ 886.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 01 September 2010 18:08 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner