Banner
Banner
रकम जुटायेगा एसबीआई (SBI) Print E-mail

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

बैंक के सेंट्रल बोर्ड की कार्यकारी समिति ने 500 करोड़ रुपये की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। बैंक 100% ग्रीन शू ऑप्शन समेत लोवर टियर II  बांड जारी करके यह रकम जुटायेगा।
शेयर बाजार में आज एसबीआई के शेयर भाव में कमजोरी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में बैंक का शेयर नीचे की ओर 2824 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 0.81% की कमजोरी के साथ 2835.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2010)

Last Updated ( Tuesday, 07 September 2010 17:31 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner