|
अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के उत्पादों को दक्षिण अफ्रीका में मंजूरी |
|
|
|
अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के विभिन्न उत्पादों से संबंधित 23 पंजीकरण के आवेदनों को दक्षिण अफ्रीका के मेडिसिन्स कंट्रोल काउंसिल (एमसीसी) से मंजूरी मिल गयी है।
इसके तहत कंपनी दक्षिण अफ्रीका में इन दवाओं के उत्पादन और विपणन का कार्य कर सकती है। इनके पंजीकरण होने के साथ ही अब तक अरबिंदो फार्मा की 48 उत्पादों से संबंधित 91 को दक्षिण अफ्रीका के मेडिसिन्स कंट्रोल काउंसिल की ओर से पंजीकरण मिल चुका है। शेयर बाजार में अरबिंदो फार्मा के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1023.05 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और दोपहर 3:04 बजे यह 0.40% की कमजोरी के साथ 1032.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 15:11 )
|