Home जानकारों की राय नाम चुनें पी के अग्रवाल बाजार है जोश में, पर बड़ी बाधाएँ करीब : पी के अग्रवाल (P K Agarwal)
Banner
Banner
Banner
बाजार है जोश में, पर बड़ी बाधाएँ करीब : पी के अग्रवाल (P K Agarwal) Print E-mail

बाजार अभी कुछ ज्यादा ही जोश में आ गया लगता है, लेकिन यहाँ मेरा मानना है कि मौजूदा तेजी थोड़ी ज्यादा खिंच गयी है।

अभी बाजार बिल्कुल अपने बड़े बाधा स्तरों के पास आ गया है।  दरअसल निफ्टी के लिए बड़ी बाधा 5160 पर है।  मौजूदा स्तर से बाजार थोड़ा और ऊपर चला जाये तो अलग बात है, लेकिन मुझे ज्यादा गुंजाइश बाकी नहीं लग रही।
अगर निफ्टी 5200 के ऊपर भी जाने लग जाये तो फिर पूरी संरचना ही बदलती दिखेगी। दरअसल इसका मतलब यह होगा कि बाजार में कुछ बिल्कुल ही अलग घट रहा है, जो बाजार में किसी की समझ में ही नहीं आया। लेकिन इसकी संभावना मुझे कम ही लग रही है।
मगर इतना तय है कि बाजार में बुनियादी रूप से भी सुधार आ रहा है। अगर बुनियादी स्थितियाँ नहीं बदलतीं तो बाजार में इतनी तेजी भी नहीं आती। मगर बाजार की हालत धीरे-धीरे ही बदलेगी, क्योंकि पहले स्थिति काफी खराब हो गयी थी।
फिलहाल मेरी सलाह यही है कि अगर किसी ने निफ्टी के 4800-4900 के स्तरों पर खरीदारी कर रखी थी तो अभी उसे मुनाफावसूली करनी चाहिए। बाजार में नये निवेश या खरीदारी सौदों के लिए निचले स्तरों का इंतजार करना चाहिए। मैं बिकवाली सौदे (शॉर्ट) करने की सलाह आम तौर पर नहीं देता, क्योंकि बिकवाली सौदे करते समय कीमतों के अलावा भी काफी बातों का ख्याल रखना होता है जो एक आम निवेशक या कारोबारी के लिए संभव नहीं होता। पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (P K Agarwal, Director, Purpleline Investment Advisors)
(शेयर मंथन, 24 जनवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 24 January 2012 13:39 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.