Home जानकारों की राय नाम चुनें पी के अग्रवाल ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना
Banner
Banner
Banner
ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना Print E-mail

पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स

हालाँकि निफ्टी 4,800 के स्तर के पार चला गया है, लेकिन इसके ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना बनी हुई है।

निफ्टी को ऊपर की ओर पहले 4,840 और फिर 4,850 के स्तरों पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। कई महीनों से हमारे बाजार एक दायरे में ऊपर-नीचे हो रहे हैं। लेकिन इस समय हमारे शेयर बाजारों के सामने ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है, जो इसे उस दायरे से निकालने में कामयाब हो सके। कॉर्पोरेट जगत के तिमाही नतीजे आने में अभी तकरीबन एक महीने का समय बाकी है। बेहतर तिमाही नतीजे हमारे बाजारों को नयी दिशा दे सकते हैं। लेकिन इससे पहले बाजारों के एक दायरे में ऊपर-नीचे होते रहने के आसार दिख रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2009)     

Last Updated ( Tuesday, 08 September 2009 14:36 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.