Home जानकारों की राय नाम चुनें पी के अग्रवाल भारतीय बाजारों के एक दायरे में रहने की संभावना
Banner
Banner
Banner
भारतीय बाजारों के एक दायरे में रहने की संभावना Print E-mail

पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स

भारतीय बाजारों में आज का कारोबार ढीला रहने के आसार हैं।

आज भारतीय बाजारों में सपाट शुरुआत हो सकती है और उसके बाद दिन भर सूचकांकों के एक दायरे में बने रहने की संभावना है। हालाँकि वैश्विक बाजारों से संकेत बेहतर हैं, लेकिन हमारे बाजारों में सुधार (करेक्शन) के आसार भी हैं। ऐसे में आज निफ्टी ऊपर की ओर 5,080 तक जा सकता है, जबकि नीचे की ओर इसके 4,920 तक जाने के आसार हैं। इस समय हमारे बाजारों में ऊपर जाने की अधिक क्षमता नहीं दिख रही है। ऐसे में निवेशकों के लिए यही बेहतर रहेगा कि वे ऊँचे स्तरों पर आंशिक मुनाफावसूली कर लें। बाजार में गिरावट की स्थिति आने पर निवेशक चुनिंदा खरीदारी करें। इस समय हमारे बाजार में काफी सारे शेयर ऐसे हैं, जो मौजूदा स्तरों पर महँगे लग रहे हैं। पिछले दिनों इनका भाव तेजी से बढ़ा है, लेकिन बुनियादी तौर पर इनमें कोई खास मजबूती नहीं आयी है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2009)

Last Updated ( Tuesday, 06 October 2009 09:21 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.