Home जानकारों की राय नाम चुनें पी के अग्रवाल ऊपरी स्तरों पर आज मुनाफावसूली संभव
Banner
Banner
Banner
ऊपरी स्तरों पर आज मुनाफावसूली संभव Print E-mail

पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स

मैंने आज के कारोबार के लिए निफ्टी का 4700-4830 का दायरा माना था और बाजार इस दायरे के लगभग ऊपरी स्तर पर है।

इन स्तरों से ज्यादा बढ़त की गुंजाइश मुझे नहीं दिख रही है। आज शुक्रवार है और इसके बाद 2 दिन बाजार बंद रहेंगे। इसलिए बाजार बंद होने से पहले मुनाफावसूली आने की संभावना रहेगी। 

इस महीने वायदा एक्सपायरी तक निफ्टी की ऊपरी सीमा मुझे 4900 की ही लग रही है। इसके ऊपर जाना अभी मुश्किल दिखता है। बाजार ऊपर जाने के बाद फिर कुछ नीचे आ सकता है। नीचे की ओर 4400 का लक्ष्य है।

निवेशकों के लिए यही सलाह है कि वे धीरे-धीरे अच्छे शेयर चुनते रहें। इस समय सूचकांक भले ही ऊपर आ गये हों, लेकिन काफी शेयर अब भी बाजार में हाल की गिरावट से ज्यादा नहीं चढ़े हैं। इसलिए चुनिंदा मजबूत शेयरों में जहाँ अब भी आकर्षक स्तर दिख रहे हों, वहाँ नीचे के स्तरों पर खरीदारी अच्छी रहेगी। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2009)

Last Updated ( Friday, 06 November 2009 12:29 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.