Home जानकारों की राय नाम चुनें पी के अग्रवाल अभी कर सकते हैं चुनिंदा खरीदारी
Banner
Banner
Banner
अभी कर सकते हैं चुनिंदा खरीदारी Print E-mail

पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स

आज निफ्टी 4750-4850 के दायरे में ही रहने की संभावना दिख रही है।

इस समय बाजार दायरे में ही है और क्षेत्रों के हिसाब से भी ज्यादा साफ रुझान नहीं है। जैसे आईटी क्षेत्र में कुछ शेयर ऊपर तो कुछ नीचे दिख रहे हैं। लेकिन मोटे तौर पर आईटी, सीमेंट, खाद और बैंकिंग क्षेत्र ठीक लग रहे हैं। धातु और एफएमसीजी में कमजोरी रह सकती है।
आज दोपहर के बाद कुछ तेजी दिख सकती है। लेकिन एकदम से बड़ी चाल आने की उम्मीद नहीं है। दरअसल जब भी बाजार ऊपर आता है तो कारोबार की मात्रा ज्यादा नहीं हो रही है। जब लोगों को लगेगा कि बाजार नीचे जाता नहीं दिख रहा है, तभी खरीदारी उभरेगी। अभी लोग और गिरावट के इंतजार में बैठे हैं। जब तक एफआईआई बिकवाली नहीं रुकती, तब तक बाजार ऊपर नहीं जा सकेगा। लेकिन पोर्टफोलिओ बनाने के लिए चुनिंदा खरीदारी इन स्तरों पर की जा सकती है।
इस समय बाजार को बजट का ही सबसे ज्यादा इंतजार है। उससे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना दिख रही है। इस फैसले से रिलायंस में एक चाल आ सकती है।  (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2010)

Last Updated ( Wednesday, 10 February 2010 09:57 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.