|
निफ्टी फिर 5400 छूने की कोशिश करेगा |
|
|
पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स
भारतीय शेयर बाजारों में मुझे आज तेजी रहने की उम्मीद है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी संकेत अच्छे हैं। निफ्टी ऊपर की ओर 5300 और नीचे 5230 तक के दायरे में रहने की उम्मीद है। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में भी बाजार में तेजी का रुझान रहेगा। पिछले कुछ दिनों में निफ्टी ने जिस तरह 5,200 का स्तर बरकरार रखा, उससे तो यही लगता है कि बाजार ज्यादा नीचे जाने को तैयार नहीं है। मई में निफ्टी 5,400 को फिर से छूने की कोशिश करेगा। बैंकिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट क्षेत्र निवेश के लिए काफी अच्छे लग रहे हैं। खासकर रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी रह सकती है। वित्त मंत्री ने रियल एस्टेट क्षेत्र को कल सेवा कर में थोड़ी राहत दी है। इसके अलावा रियल एस्टेट कंपनियों के तिमाही नतीजे भी अच्छे रहे हैं। इसके चलते इस क्षेत्र के शेयरों में बढ़त की गुंजाइश लग रही है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 30 April 2010 09:40 )
|