|
अभी रक्षात्मक क्षेत्रों का ही सहारा |
|
|
पी के अग्रवाल, निदेशक, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स
बाजार आज काफी कमजोर लग रहे हैं। निफ्टी ने कारोबार शुरु होने के कुछ ही देर में 5,000 का दायरा तोड़ दिया है।
जाहिर है कि संकेत कमजोरी के ही हैं। लेकिन मेरे हिसाब से ये बात ज्यादा महत्वपूर्ण होगी कि निफ्टी आज किस स्तर पर बंद होता है। मुझे लगता है कि भले ही निफ्टी आज सुबह 5,000 के नीचे चला गया हो, लेकिन बाजार बंद होते-होते यह 5000 के ऊपर टिक पाने में कामयाब रहेगा। निफ्टी के आज बंद स्तर के हिसाब से ही इसकी आगे की दिशा तय होगी। वैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे संकेत नकारात्मक ही हैं। ऐसे में भारतीय बाजार पर भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों की चाल का असर तो रहेगा ही। कमजोर बाजार में रक्षात्मक (डिफेंसिव) क्षेत्रों का ही सहारा होता है। ऐसे में निवेशक फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो जैसे क्षेत्रों में निवेश कर सकते हैं। (शेयर मंथन, 17 मई 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 17 May 2010 10:08 )
|