|
जुलाई में 5515 तक जा सकता है निफ्टी |
|
|
पी के अग्रवाल, निदेशक पर्पललाइन इनवेस्टमेंट
बाजार आज काफी मजबूत नजर आ रहा है और निफ्टी का आज का दायरा 5390-5475 के बीच रह सकता है।
वैसे मुझे इस बात की आशंका कम ही है कि निफ्टी 5390 तक फिसलेगा। मेरे हिसाब से जुलाई सीरीज में निफ्टी 5515 तक जा सकता है। जुलाई सीरीज का निपटान (सेट्लमेंट) 5400 से 5000 के बीच हो सकता है। मुझे लगता है कि निफ्टी की मजबूती कम-से-कम अगस्त के मध्य तक बनी रहेगी। लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि उस समय निफ्टी किस स्तर पर होगा। यह 29 जुलाई को रोलओवर आँकड़ों के बाद ही पता चलेगा। अगर रोलओवर अच्छे रहते हैं तो निफ्टी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। लेकिन अगर रोलओवर ज्यादा नहीं रहता है तो मुझे ज्यादा बड़ी बढ़त की उम्मीद कम होगी। विप्रो के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि टीसीएस के नतीजे कहीं ज्यादा अच्छे थे। दरअसल आईटी कंपनियों को अमेरिका के बजाय एशियाई देशों में अपना कारोबार बढ़ाना होगा। ऐसा नहीं होने पर इनकी मुश्किलें कम नहीं होंगी। अभी कैपिटल गुड्स, रियल एस्टेट और बैंकिंग क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में भी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अच्छी चाल आनी शुरू हो गयी है, जो एक सकारात्मक संकेत है। मुझे लगता है रियल एस्टेट क्षेत्र में अभी तेजी की काफी गुंजाइश बाकी है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 23 July 2010 09:57 )
|