Home जानकारों की राय नाम चुनें गजेंद्र नागपाल फरवरी थोड़ा शांत, बजट से पहले आयेगी मजबूती : गजेंद्र नागपाल (Gajendra Nagpal)
Banner
Banner
Banner
फरवरी थोड़ा शांत, बजट से पहले आयेगी मजबूती : गजेंद्र नागपाल (Gajendra Nagpal) Print E-mail

मेरे ख्याल से अभी बाजार में कोई परेशानी वाली बात नहीं है। यह समय-समय पर दम भरता रहा है, जिससे हर चरण पर लोग सोचने लगते हैं कि तेजी खत्म हो गयी है।

लेकिन जिस तरह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते 1 महीने में करीब 11,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है, उससे लगता है कि बाजार में सही मायने में खरीदारी लौटी है।
लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि बीते एक महीने में बाजार में काफी बढ़त आ गयी है। जनवरी के दौरान सेंसेक्स निफ्टी करीब 11% चढ़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के चलते कुछ राजनीतिक अनिश्चितता भी है। इसके बाद बजट भी है। इन सबको देख कर लगता है कि इस महीने बाजार थोड़ा शांत रहेगा। बाजार में उतार-चढ़ाव तो होगा, लेकिन वह एक सीमित दायरे में ही होगा। मगर चुनिंदा शेयरों में चाल आती रहेगी।
मुझे उम्मीद है कि बाजार जब अपना यह दायरा तोड़ेगा तो ऊपर की ओर ही तोड़ेगा। बजट पास आने पर बाजार में फिर से उम्मीदें बढ़नी शुरू होंगी। दरअसल यह सरकार के लिए बजट पेश करने का एक अच्छा समय होगा, जब अगले 10-12 महीनों में कोई चुनाव नहीं होगा। ऐसे में सरकार सारी चीजें पीछे छोड़ कर बजट पर ध्यान दे सकेगी। उम्मीद है कि हम जीएसटी, डीटीसी, विनिवेश कार्यक्रम वगैरह पर कुछ ठोस होता देखेंगे। गजेंद्र नागपाल, सीईओ, यूनिकॉन फाइनेंशियल (Gajendra Nagpal, CEO, Unicon Financial)
(शेयर मंथन, 01 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 01 February 2012 10:28 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.