Home जानकारों की राय नाम चुनें गजेंद्र नागपाल कोई खास खबर नहीं है बाजार के सामने
Banner
Banner
Banner
कोई खास खबर नहीं है बाजार के सामने Print E-mail

गजेंद्र नागपाल, सीईओ, यूनिकॉन फाइनेंशियल सर्विसेज 

इस समय भारतीय शेयर बाजार कोई दिशा नहीं पकड़ पा रहे हैं। इसका कारण यह है कि बाजार के सामने कोई खास खबर नहीं है। 

बाजारों में जो नकदी मौजूद है, उसकी वजह से हमारे बाजार नीचे नहीं जा रहे हैं। लेकिन हमारे बाजारों के सामने कोई सकारात्मक खबर न होने की वजह से यह ऊपर की ओर भी नहीं जा पा रहे हैं। हमारे बाजार इस समय जमने (कंसोलिडेशन) की कोशिश कर रहे हैं और पिछले दिनों में आयी तेजी के बाद ऐसा होना जरूरी भी था।

चीन के बारे में जो चिंताएँ उभरी हैं, उनका हमारे बाजार की भावना पर असर जरूर पड़ता है, क्योंकि चीन और भारत दोनों ही उभरते हुए बाजार हैं। लेकिन हमारे बाजारों पर उसका सीधा असर नहीं दिख रहा, क्योंकि हमारी बुनियादी बातें उनसे अलग हैं। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2009)

Last Updated ( Wednesday, 02 September 2009 15:07 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.