Home जानकारों की राय नाम चुनें गजेंद्र नागपाल अभी और चढ़ सकता है भारतीय बाजार
Banner
Banner
Banner
अभी और चढ़ सकता है भारतीय बाजार Print E-mail

गजेंद्र नागपाल, सीईओ, यूनिकॉन फाइनेंशियल

मुझे भारतीय शेयर बाजार यहाँ से और ऊपर जाते नजर आ रहे हैं, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी लगातार बढ़ती जा रही है।

साथ ही भारतीय बाजार को अमेरिकी बाजार की मजबूती का भी साथ मिल रहा है।
मुझे लगता है कि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार बिकवाल नहीं बने रह सकते। अगर बाजार में तेजी बरकरार रही तो जल्दी ही उन्हें भी खरीदारी शुरू कर देनी होगी। मुझे लगता है कि बाजार में अभी कम से कम 2-3% बढ़ोतरी की गुंजाइश बाकी है।
फिलहाल बाजार में मुनाफावसूली की आशंकाएँ कम हैं। अगर गिरावट आती भी है तो ज्यादा गहरी नहीं होगी। हल्की गिरावट के बाद ही खरीदारी शुरू हो जायेगी।
यहाँ से इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन शेयरों में तेजी आ सकती है। तेजी के मौजूदा दौर में यह क्षेत्र अभी ज्यादा नहीं चला है। एफएमसीजी शेयरों में भी तेजी रह सकती है। वहीं चुनिंदा शेयरों की बात करें तो कोर प्रोजेक्ट, कावेरी सीड, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन और हिंदुस्तान लीवर में अच्छी तेजी दिख सकती है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2010)

Last Updated ( Tuesday, 21 September 2010 09:38 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.