|
निफ्टी 4500 तक फिसलने की आशंका : अरुण केजरीवाल (Arun Kejriwal) |
|
|
|
इस समय बाजार की स्थिति अच्छी नहीं लग रही है।
कोई नया नजरिया बनाने से पहले दूसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। मुझे लगता है कि ये तिमाही नतीजे अनुमानों से कमजोर रहेंगे। ब्याज दरों के ऊँचे होने के साथ-साथ धीमेपन का असर इन नतीजों पर दिखेगा। ऐसे में बाजार एक नयी तलहटी बना सकता है। सेंसेक्स (Sensex) का 15,000 के नीचे जाना लगभग पक्का लग रहा है। यह 14,500-14,700 तक फिसल सकता है। निफ्टी की बात करें तो यह 4500-4550 तक फिसल सकता है। नये साल में फिर से बाजार के सँभलने की उम्मीद बनेगी, लेकिन अभी ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। अभी जो स्थितियाँ दिख रही हैं, उनके मुताबिक 14,500 तक सेंसेक्स या 4500 तक निफ्टी के फिसलने की ही संभावना दिख रही है। लेकिन अगर और भी देशों के डिफॉल्ट की ओर बढ़ने का खतरा दिखा तो स्थिति बदल सकती है। मेरी सलाह रहेगी कि जब कुछ तिमाही नतीजे सामने आ जायें और उन पर बाजार की नकारात्मक प्रतिक्रिया दिख जाये, उसके बाद उन निचले स्तरों पर खरीदारी की जाये। अरुण केजरीवाल, निदेशक, क्रिस (Arun Kejriwal, Director, KRIS) (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2011) |
|
Last Updated ( Wednesday, 05 October 2011 11:55 )
|
Comments
RSS feed for comments to this post