Home जानकारों की राय नाम चुनें अरुण केजरीवाल भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुख रहने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुख रहने की उम्मीद Print E-mail

अरुण केजरीवाल, निदेशक, क्रिस

आज अंतरराष्ट्रीय संकेत बेहतर दिख रहे हैं और भारतीय शेयर बाजारों में दिन भर सकारात्मक रुख रहने की उम्मीद है।

अब तक अप्रैल-जून तिमाही के जो नतीजे दिखे हैं, उनसे यह स्पष्ट हो रहा है कि कंपनियों में बढ़ोतरी का रुख है। हालाँकि मार्जिन पर दबाव दिख रहा है, लेकिन तुलना करते समय हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही बेहतर रही थी और उसके बाद की तिमाहियों में दिक्कतें दिखी थीं। यदि ऑटो क्षेत्र की बात करें, तो इसमें माँग उभरती दिखी है। अशोक लिलैंड को छोड़ कर कमोबेश हर कंपनी में ग्रोथ और मुनाफा दोनों दिखा है। लेकिन मानसून को लेकर अनिश्चिचतताओं का माहौल अभी भी बरकरार है। दक्षिण भारत के राज्यों और गुजरात व महाराष्ट्र में बारिश का स्तर ठीक रहा है, लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में बारिश कम रही है। अनाजों की पैदावार पर इस कम बारिश का नकारात्मक असर पड़ सकता है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2009)

Last Updated ( Friday, 31 July 2009 10:03 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.