Home जानकारों की राय नाम चुनें अरुण केजरीवाल भारतीय शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
भारतीय शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत की उम्मीद Print E-mail

अरुण केजरीवाल, निदेशक, क्रिस

शुक्रवार को हमारे बाजारों में खरीदारी का रुख दिखा था और साथ ही अमेरिकी शेयर बाजारों में भी मजबूती रही थी।

ऐसी बातों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले दिन के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ होने की उम्मीद है। लेकिन यह बढ़त टिक पाती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। यूरोपीय बाजारों की शुरुआत का भी इसकी चाल पर असर पड़ेगा। यदि हम अपने बाजारों के पिछले सात-आठ दिनों के कारोबार पर नजर डालें, तो बिकवाली का रुख अधिक दिखा है। देश में मानसून की बारिश की कमी की वजह से सूखे की समस्या दिख रही है। लेकिन इसके बावजूद सरकार अपनी घोषणाओं में यह मानने को तैयार नहीं है कि हमारे जीडीपी की वृद्धि दर 6% से कम होगी। यह स्थिति एक अस्पष्टता उत्पन्न कर रही है। साथ ही चीन के बारे में बढ़ती आशंकाओं का असर भी भारतीय बाजारों पर पड़ता दिख रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2009)

Last Updated ( Monday, 24 August 2009 09:17 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.