Home जानकारों की राय नाम चुनें अरुण केजरीवाल निफ्टी ने बाधा पार की, पर अभी सेंसेक्स ने नहीं
Banner
Banner
Banner
निफ्टी ने बाधा पार की, पर अभी सेंसेक्स ने नहीं Print E-mail

अरुण केजरीवाल, निदेशक, क्रिस

भारतीय शेयर बाजार में इस समय छुट्टी का माहौल बन गया है।

गुरुवार को वायदा सेट्लमेंट और इस साल का आखिरी कारोबारी दिन है। तब तक बाजार में कुछ खास होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि बिकवाली सौदे कटने (शॉर्ट कवरिंग) का काम पहले ही हो चुका है। कल भी ज्यादातर गतिविधि छोटे-मँझोले शेयरों में ही थी।
जनवरी में बाजार फिर से खुलने के बाद बाजार की नजरें आईपीओ, सरकारी विनिवेश और तिमाही नतीजों पर रहेंगी। विश्व बाजारों और नतीजों का असर रोज-रोज दिखता रहेगा। तिमाही नतीजों से बाजार ने काफी ज्यादा उम्मीदें लगा ली हैं और इसीलिए नतीजों का मिला-जुला असर दिख सकता है।
गौर करने वाली बात यह है कि निफ्टी ने तो पिछले 3 महीनों की बाधा को पार कर लिया है, लेकिन सेंसेक्स अभी ऐसा नहीं कर पाया है। निफ्टी ने भी अभी इस बाधा को बस जरा-सा पार किया है। अगर सेंसेक्स यही काम नहीं कर पाया, तो निफ्टी का इस बाधा के ऊपर टिकना मुश्किल हो सकता है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2009)

Last Updated ( Wednesday, 30 December 2009 09:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.