|
निफ्टी 5200 के ऊपर टिके तो रुझान पलटेगा : डी डी शर्मा (D D Sharma) |
|
|
|
मुझे लगता है कि बाजार अपनी तलहटी बना चुका है और इसे अब ऊपर बढ़ना चाहिए।
निफ्टी ने अगस्त में 4720 का जो निचला स्तर छुआ था, वहीं पर इस गिरावट की तलहटी बनती लग रही है। अगर एक बार यह साफ हो जाये कि ब्याज दरें बढ़ने का दौर पूरा हो गया तो बाजार में तेजी आ सकती है। मुझे तो महँगाई दर और कमोडिटी के भाव वगैरह को देख कर लगता है कि यह दौर पूरा हो गया है, लेकिन जब यह बात बाजार को लगने लग जाये तो यह यहाँ से ऊपर जायेगा। तब निफ्टी 5200 के ऊपर टिकने लगेगा। जब निफ्टी 5200 के ऊपर टिकने लग जाये, तब हम तकनीकी रूप से कह सकते हैं कि बाजार ऊपर लौटने लगा है और रुझान पलट गया है। हालाँकि अगस्त में बने अंतराल (गैप) पर 5230-5323 के दायरे में बाधा मिलेगी और यह वहाँ थोड़ा रुकेगा। पहले निफ्टी का 5100 के ऊपर रुकना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन इस हफ्ते से ऐसा होता दिखने लगा है। अगले हफ्ते इसका 5200 के स्तर पर टिकना भी संभव हो सकता है। मुझे लगता है कि इस सीरीज में निफ्टी का सेट्लमेंट 5100 के ऊपर ही होगा। इसलिए अभी खरीदारी सौदों में ही रहना ठीक होगा, बिकवाली सौदे नहीं करें। जब बाजार चलेगा तो ब्याज दरें बढ़ने का दौर पूरा होने की वजह से सबसे पहले बैंक शेयर चलने चाहिए। लेकिन जब बाजार ठीक होता दिखेगा तो सारे क्षेत्र चलेंगे। उसमें ऑटो, आईटी, इन्फ्रा जैसे तमाम क्षेत्र चलेंगे। डी डी शर्मा, सीनियर वीपी रिसर्च, आनंद राठी फाइनेंशियल (D D Sharma, Senior Vice-President (Research), Anand Rathi Financial) (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2011) |
|
Last Updated ( Tuesday, 20 September 2011 13:26 )
|