|
बिकवाली सौदे कटे तो आज टिक सकती है तेजी |
|
|
डी डी शर्मा, सीनियर वीपी (रिसर्च), आनंद राठी सिक्यो.अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों को देख कर लग रहा है कि हमारे शेयर बाजार भी आज एक बड़ी उछाल के साथ खुल सकते हैं।
अगर इसके चलते बिकवाली सौदे कटने भी शुरू हो गये, तो आज यह तेजी टिक सकती है। वैसे भी, कल निफ्टी को अपने समर्थन स्तर 4750 पर सहारा लेने में सफलता मिली थी और अब यह वापस उछाल के लिए तैयार है। लेकिन जब तक निफ्टी 4970 के ऊपर बंद नहीं होता, तब तक बाजार का रुझान कमजोर ही बना रहेगा। इसलिए जब तक 4970 का स्तर पार नहीं हो, तब तक एक से ज्यादा दिनों के खरीदारी सौदे न करें। एकदिनी खरीदारी सौदे किये जा सकते हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने बाजार को चौंकाया है और काफी अच्छी वापसी की है। हालाँकि यह प्रदर्शन हाउसिंग और ऑटो क्षेत्रों के लिए जबरदस्त सरकारी प्रोत्साहनों के चलते है। अगले महीने प्रोत्साहनों के खत्म होने के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था किस तरह चलती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। कल रिलायंस और डीएलएफ के नतीजों ने निराश किया, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के नतीजे अच्छे रहे, यानी कुल मिलाकर नतीजे मिले-जुले रहे। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2009) |
|
Last Updated ( Friday, 30 October 2009 10:42 )
|