|
4700-4780 के बीच रुक सकती है यह उछाल |
|
|
डी डी शर्मा, सीनियर वीपी (रिसर्च), आनंद राठी सिक्यो.कल बाजार में वापस उछाल आयी, जिससे निफ्टी 4700 के ऊपर लौट आया।
अच्छे वैश्विक संकेतों, सकारात्मक खबरों और बिकवाली सौदे कटने से बाजार को इतनी तेजी मिल सकी। लेकिन यह तेजी आगे टिक सकेगी इस पर संदेह है। अगर निफ्टी 4700 के ऊपर बढ़ सका तो इसे 4830 पर अगली बड़ी बाधा मिलेगी। लेकिन मुझे यह उम्मीद नहीं है कि निफ्टी अभी इस स्तर को छू लेगा। अगर यह स्तर पार हो गया, तब बाजार का रुझान फिर से बदलने की संभावना मजबूत हो जायेगी। लेकिन अभी ऐसा होता नहीं लग रहा है। मेरा सोचना यह है कि 4700 से 4780 के बीच किसी स्तर पर यह उछाल रुक जायेगी। इसलिए यह उछाल कारोबारियों को अपने खरीदारी सौदों से निकलने का मौका दे रही है। आक्रामक कारोबारी ऊँचे स्तरों पर बिकवाली सौदे कर सकते हैं। बाजार के वापस तेज होने की उम्मीद 4880 का स्तर पार होने के बाद ही बनेगी। जब ऐसा नहीं होता, तब तक बाजार में कमजोरी का ही रुझान रहेगा। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2009) |