|
फरवरी-मार्च में ही निपट जायेगी कमजोरी |
|
|
डी डी शर्मा, सीनियर वीपी (रिसर्च), आनंद राठी सिक्यो.
मेरे विचार से फरवरी और मार्च के दो महीने बाजार के लिए अच्छे नहीं रहेंगे, लेकिन उसके बाद बाजार ठीक हो जायेगा।
लोग अभी और गिरावट की चिंता में हैं, लेकिन बाजार को जितना डरना है, वह फरवरी-मार्च में ही पूरा हो जायेगा। जितनी गिरावट आनी है, वह इन 2 महीनों में निपट जायेगी। इसके बाद अप्रैल-मई से बाजार सँभल जायेगा। इस समय बाजार की गिरावट विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के चलते है और उनकी बिकवाली किस स्तर तक चलती रहेगी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि बाजार में गिरावट कहाँ तक होगी। निफ्टी 4200 तक भी फिसल सकता है और संभव है कि यह 4400 के आसपास से ही वापस ऊपर लौट जाये। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 February 2010 10:10 )
|