Home जानकारों की राय नाम चुनें के के मित्तल निफ्टी 5350 तक चढ़ सकता है : के के मित्तल (K K Mital)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी 5350 तक चढ़ सकता है : के के मित्तल (K K Mital) Print E-mail

बाजार में इस खबर से माहौल काफी सुधरा है कि फ्रांस और जर्मनी 2,000 अरब यूरो के राहत पैकेज पर चर्चा कर रहे हैं।

निकट भविष्य में निफ्टी 5350 तक जा सकता है। वहीं नीचे की ओर किसी उतार-चढ़ाव में 4700 तक फिसलने की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता।
वहीं भारतीय बाजार में कंपनियों के नतीजे अब तक निराश करने वाले तो नहीं रहे हैं। जिन कंपनियों के नतीजे अच्छे दिख रहे हैं, उन पर बाजार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। हीरो मोटोकॉर्प के नतीजे अच्छे रहे तो इस शेयर में उसके हिसाब से बढ़त भी दिखी। अगर आगे विदेशी बाजारों से कोई नया नकारात्मक संकेत नहीं आता, तो भारतीय बाजार की हालत ठीक ही लग रही है। विदेशी बाजारों में भी वहाँ की कंपनियों के तिमाही नतीजे बुरे नहीं हैं।
अगर अपने यहाँ अब तक आये तिमाही नतीजों की बात करें तो कुल मिला कर इन्हें निराश करने वाला नहीं कहा जा सकता। इसलिए फिलहाल दूसरे क्षेत्रों की कंपनियों के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। बाजार की मुख्य चिंता अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई ) की ओर से दरें बढ़ाये जाने के बारे में ही है। साथ ही सरकार कर संग्रह और घाटे के संबंध में किस तरह की पहल करती है, इस पर भी बाजार की नजर है। के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2011)

Last Updated ( Wednesday, 19 October 2011 13:00 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.