Home जानकारों की राय नाम चुनें के के मित्तल आज भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव की संभावना
Banner
Banner
Banner
आज भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव की संभावना Print E-mail

के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल

भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव की संभावना है।

छोटी अवधि में हमारे बाजारों में एक निश्चित दायरे में कारोबार होने के आसार हैं, जब तक कोई बड़ी खबर न आ जाये। सितंबर के दूसरे हफ्ते तक निफ्टी के 4,700 के ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि हमारा बाजार पहले ही बुनियादी बातों के मुकाबले अधिक तेजी दर्ज कर चुका है। कॉर्पोरेट जगत के अगली तिमाही के नतीजे भारतीय बाजारों को दिशा दे सकते हैं। इस दौरान निफ्टी नीचे की ओर 4,200 तक जा सकता है। हमारे बाजारों के अधिक नीचे जाने की संभावना नहीं है, क्योंकि भारत सहित विभिन्न देशों की सरकारों ने जो राहत पैकेज जारी किये, उनका असर दिखने लगा है। जर्मनी और फ्रांस में दूसरी तिमाही में सकारात्मक विकास दर दर्ज की गयी है, जबकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की गिरावट में भी काफी कमी आयी है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2009)

Last Updated ( Wednesday, 19 August 2009 09:54 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.