|
बाजारों के एक दायरे में रहने के आसार |
|
|
के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल
इस समय भारतीय शेयर बाजार जिन स्तरों पर हैं, वहाँ से बाजार में नयी चाल आनी बाकी है।
कॉर्पोरेट जगत के अग्रिम कर (एडवांस टैक्स) के कल जारी किये गये आँकड़ों की वजह से हमारे शेयर बाजारों में कल के कारोबार में तेजी दिखी और यह उत्साह कुछ हद तक आज भी जारी रह सकता है। साथ ही बाजारों के ऊँचे स्तरों पर मुनाफावसूली आ सकती है, लेकिन इनमें अधिक गिरावट आने के आसार नहीं हैं। ऐसे में आज के कारोबार में हमारे बाजारों के सूचकांक एक निश्चित दायरे में रह सकते हैं। अग्रिम कर के आँकड़ों से उन कंपनियों के शेयरों के लिए बेहतर स्थिति बनने की संभावना है, जो पहले घाटा दिखा रही थीं। जब तक दूसरी तिमाही के नतीजे आने शुरू नहीं होते, तब तक हमारे बाजारों को नयी दिशा मिलने की संभावना काफी कम है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक निफ्टी ऊपर की ओर यह 5,000 तक जा सकता है। दूसरी ओर निफ्टी के 4,600 के स्तर से नीचे जाने की संभावना नहीं है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2009) |
|
Last Updated ( Wednesday, 16 September 2009 09:45 )
|