|
आंशिक मुनाफावसूली होने की संभावना |
|
|
के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल
कल जुलाई-सितंबर तिमाही का आखिरी दिन था और भारतीय शेयर बाजारों के सामने कोई नकारात्मक खबर नहीं थी।
ऐसे माहौल में हमारे बाजारों में बढ़त का रुख रहा और बाजारों के सूचकांक नयी ऊँचाइयों पर चले गये। आज के कारोबार के बाद आगे तीन दिनों की छुट्टी है। आज भी बाजार का रुझान सकारात्मक ही लग रहा है, लेकिन बाजारों में ऊँचे स्तरों पर मुनाफावसूली आ सकती है। हालाँकि यह मुनाफावसूली अधिक होने के आसार नहीं हैं। बुनियादी बातें लगातार बेहतर होती जा रही हैं और इसका सीधा असर शेयर बाजार पर भी पड़ रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से भी निवेश लगातार आ रहा है। इस साल ये लोग अब तक 11.5 अरब डॉलर का निवेश कर चुके हैं। कॉर्पोरेट जगत के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे बेहतर आने की संभावना है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2009) |
|
Last Updated ( Thursday, 01 October 2009 09:21 )
|