|
बाजार के अधिक ऊपर जाने की संभावना नहीं |
|
|
के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल
आज भारतीय शेयर बाजार के एक दायरे में रहने की संभावना दिख रही है।
इस समय बाजार जिस स्तर पर है, वहाँ से यह अधिक ऊपर जाता नहीं दिख रहा है। ऊपरी स्तरों पर जाने पर बाजार में मुनाफावसूली आने के आसार हैं। यदि निफ्टी की बात करें, तो इसके आज 5,100 के स्तर से ऊपर जाने के आसार नहीं हैं। इन्फोसिस, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक के नतीजे अनुमान के नजदीक या अनुमान से बेहतर रहे हैं। ये बाजार के लिए बेहतर संकेत हैं। जिन लोगों ने पहले से बाजार में निवेश कर रखा है, वे लंबी अवधि को ध्यान में रख कर अपने निवेश पर भरोसा करें। जो लोग बाजार में पहली बार प्रवेश करना चाहते हैं, उनके लिए बेहतर यही होगा कि वे सही अवसर का इंतजार करें। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2009) |
|
Last Updated ( Wednesday, 14 October 2009 09:10 )
|