Home जानकारों की राय नाम चुनें के के मित्तल इस महीने 5300 तक जा सकता है निफ्टी
Banner
Banner
Banner
इस महीने 5300 तक जा सकता है निफ्टी Print E-mail

के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल

मुझे लगता है कि बाजार में चल रही मौजूदा गिरावट ज्यादा लंबी नहीं खिंचेगी, क्योंकि भारतीय बाजार बुनियादी तौर पर मजबूत है।

इस सीरीज के सेट्लमेंट से पहले निफ्टी मुझे 5200-5300 तक जाता दिखता है। निफ्टी 5300 के ऊपर जाने पर बाजार में फिर से खरीदारी लौटेगी और तब यह वहाँ से 5500 तक भी जा सकता है।
बाजार में गिरावट तभी बढ़ेगी जब किसी और देश के बारे में कोई नकारात्मक खबर आ जाये। अगर ऐसा होता है तो बाजार 4800 को तोड़कर 4600 तक भी फिसल सकता है। अगर आज की बात करें तो निफ्टी 50 अंक के दायरे में रह सकता है।
भारतीय बाजार में गिरावट की वजह केवल यूरोप का कर्ज संकट है। इसकी वजह से निवेशकों में भरोसा नहीं जग पा रहा है। हालाँकि भारतीय बाजार में अपनी कोई दिक्कत नहीं है। यह बुनियादी तौर पर मजबूत है। मॉनसून महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। कल वित्त मंत्री ने एक बार फिर मौजूदा वित्त वर्ष में 8.5% जीडीपी विकास दर रहने का भरोसा जताया है। वित्त मंत्री ने बैंकों से 20% कर्ज विकास दर का लक्ष्य हासिल करने के लिए कहा है।
मुझे वित्तीय सेवा क्षेत्र, कृषि (एग्री) कमोडिटी, सिंचाई और कैपिटल गुड्स क्षेत्र बेहतर लग रहे हैं। इन क्षेत्रों में नया निवेश किया जा सकता है। वहीं रियल्टी क्षेत्र में दबाव दिख रहा है। बाजार में बड़ी तेजी आने पर ही इस क्षेत्र में खरीदारी लौटेगी। (शेयर मंथन, 09 जून 2010)

Last Updated ( Wednesday, 09 June 2010 09:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.