Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता काफी गंभीर है यूरोप का संकट: आर के गुप्ता (R K Gupta)
Banner
Banner
Banner
काफी गंभीर है यूरोप का संकट: आर के गुप्ता (R K Gupta) Print E-mail

भारतीय बाजार अभी सीमित दायरे में लग रहा है और इसकी चाल कंपनियों के नतीजों और वैश्विक संकेतों पर निर्भर है।

निफ्टी (Nifty) के लिए 5450 पर अहम समर्थन है। अगर यह स्तर टूटा तो 5300 तक फिसल सकता है। अभी यूरोप का संकट काफी गंभीर लग रहा है। इससे पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। ग्रीस, आयरलैंड और पुर्तगाल के बाद अब इटली और स्पेन में भी दिक्कतें दिखने लगी हैं। मुश्किल यह है कि इन सभी देशों की मुद्रा यूरो है। ऐसे में ये देश ज्यादा मुद्रा (करेंसी) छाप कर या इसके मूल्यांकन में फेरबदल कर अपनी समस्या घटाने की कोशिश नहीं कर पा रहे हैं। अगर यूरोप का संकट बढ़ा तो इससे भारतीय बाजार पर भी असर पड़ सकता है।
वहीं भारत में औद्योगिक विकास में सुधार नहीं दिखना भी एक बड़ी चिंता है। मुझे नहीं लगता कि अगले 6-8 महीनों में इसमें कुछ खास सुधार होगा। उत्पादन (Manufacturing) क्षेत्र में सुस्ती लगातार बढ़ रही है।
इन्फोसिस (Infosys) के नतीजों से मुझे निराशा नहीं है। मुझे लगता है कि बाजार ने कंपनी से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें कर ली थी। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कंपनी के ये नतीजे ठीक-ठाक थे। इस कंपनी से हमेशा 20-25% बढ़त की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। इन्फोसिस को 2750 के आसपास खरीदा जा सकता है।
मुझे लगता है कि अभी क्षेत्रों को चुनने के बजाए खास शेयर पर ध्यान देना चाहिए। लंबे समय के निवेश से अभी बचना चाहिए। हालाँकि 5450 के आसपास बड़े शेयरों में निवेश किया जा सकता है। आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड (R K Gupta, MD, Taurus Mutual Fund)
(शेयर मंथन, 13 जुलाई 2011)

Last Updated ( Wednesday, 13 July 2011 09:56 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.