Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता दुनिया भर में मंदी का खतरा गहरायाः आर के गुप्ता (R K Gupta)
Banner
Banner
Banner
दुनिया भर में मंदी का खतरा गहरायाः आर के गुप्ता (R K Gupta) Print E-mail

वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार में आज तेज गिरावट की आशंका है। 
हालाँकि अमेरिकी बाजार में जितनी गिरावट रही, वैसी बड़ी गिरावट भारतीय बाजार में आने की आशंका कम है। बाजार में अभी खरीदारी सौदे (लॉन्ग) कम हैं। मुझे लगता है कि सोमवार को भारतीय बाजार में बिकवाली सौदे कटने (शॉर्ट कवरिंग) से बढ़त दिख सकती है। 
बाजार में इस समय घबराहट भरी बिकवाली दिख सकती है और इसमें निफ्टी 5200 के नीचे भी फिसल सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि 5200 के आसपास निफ्टी और सेंसेक्स के शेयरों में ख़रीदारी की जा सकती है। 
ऐसा लगता है कि दुनिया एक बार फिर मंदी की ओर बढ़ रही है। अमेरिका और यूरोप के हालात काफी खस्ता है। भूकंप से जापान की अर्थव्यवस्था भी बेहाल है। ऐसे में अगर चीन में दिक्कतें बढ़ती हैं तो मंदी का खतरा बन जायेगा। भारत भी इस खतरे से अछूता नहीं रह पायेगा। आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड (R K Gupta, MD, Taurus Mutual Fund)
(शेयर मंथन, 05 अगस्त 2011)

 

Last Updated ( Friday, 05 August 2011 08:58 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.