Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता अभी बाजार में गिरावट का खतरा ज्यादा : आर के गुप्ता (R K Gupta)
Banner
Banner
Banner
अभी बाजार में गिरावट का खतरा ज्यादा : आर के गुप्ता (R K Gupta) Print E-mail

भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती बने रहने की संभावना है, हालाँकि मौजूदा वापस उछाल के टिकाऊ होने पर संदेह है।

यूरोप के कर्ज संकट का अभी कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रीस को यूरोपीय देशों से नवंबर के मध्य में राहत पैकेज की अगली किस्त मिलनी है, जबकि उसे अक्टूबर के मध्य में ही अपनी देनदारियाँ चुकानी है। ऐसे में ग्रीस के डिफॉल्ट की स्थिति में वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।
मुझे लगता है कि बाजार में गिरावट का खतरा ज्यादा है। अगर निफ्टी 4700 का स्तर तोड़ता है तो इसके 4400 के स्तर तक फिसलने का खतरा रहेगा। वहीं तेजी की स्थिति में निफ्टी का अभी 5000-5050 के ऊपर निकलना मुश्किल है।
बाजार की नजर कल आने वाले इन्फोसिस (Infosys) के नतीजों पर भी है। कंपनी के नतीजे बेहतर रहने चाहिए। उसे रुपये की मजबूती का फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही इन्फोसिस अगली तिमाहियों के लिए 6-7% बढ़त का अनुमान (गाइडेंस) दे सकती है। निवेशकों को बाजार में निवेश के लिए अभी इंतजार करना चाहिए। बाजार में थोड़ी स्थिरता आने के बाद निवेश करना बेहतर रहेगा। आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड (R K Gupta, MD, Taurus Mutual Fund)
(शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2011)

Last Updated ( Monday, 10 October 2011 09:48 )
 

Comments  

 
0 #1 SATYADEV SAREEN 2011-10-10 11:14
NIFTY CLOSE 4975
Quote
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.