|
भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव की संभावना |
|
|
आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंडआज भारतीय बाजार ठीक-ठाक लग रहे हैं।
कल वित्त मंत्री की ओर की गयी घोषणाओं का सकारात्मक असर हमारे शेयर बाजारों पर अवश्य पड़ सकता है। लेकिन आने वाले गुरुवार को वायदा कारोबार की जुलाई सीरीज की एक्सपायरी की वजह से हमारे बाजारों में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। ऐसे में निफ्टी के 100 अंकों के एक दायरे में ऊपर-नीचे होने के आसार लग रहे हैं। आगे आने वाले एक-दो सत्रों में निफ्टी ऊपर की ओर 4,600 के स्तर तक जा सकता है, जबकि नीचे की ओर यह 4,400 तक रह सकता है। आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति की समीक्षा रिपोर्ट जारी करने वाली है। हमारे शेयर बाजारों में दोपहर 12 बजे के आसपास इसका असर देखने को मिल सकता है। अब तक जो कार्पोरेट नतीजे आये हैं, वे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। यहाँ यह ध्यान देने वाली बात है कि इनकी आमदनी में अन्य आय का योगदान बढ़ता दिख रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2009) |
|
Last Updated ( Tuesday, 28 July 2009 09:51 )
|