|
भारतीय बाजारों में सकारात्मक रुख की उम्मीद |
|
|
आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंडअंतरराष्ट्रीय संकेतों के बेहतर होने के मद्देनजर आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत अच्छी होने की उम्मीद है।
भारतीय बाजारों में बेहतर शुरुआत के बाद आज दिन भर सकारात्मक रुख बना रह सकता है। हालाँकि निफ्टी के ऊँचे स्तरों पर जाने की स्थिति में मुनाफावसूली की संभावना बन सकती है। लेकिन ऐसा माहौल निफ्टी के 4,550-4,600 तक जाने की स्थिति में ही बन सकता है। इस समय हमारे बाजारों के सामने दो चिंताएँ हैं। देश भर में कुल मिला कर बारिश का स्तर कम रहा है। दूसरी चिंता स्वाइन फ्लू की दिख रही है। इस समय फार्मा, आईटी, शुगर और पावर जैसे क्षेत्र अच्छे दिख रहे हैं और इनके बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। कपड़ा (टेक्सटाइल्स) क्षेत्र के लिए सब्सिडी की घोषणा के बाद इस क्षेत्र के शेयर भी अच्छे लग रहे हैं। हालाँकि रियल्टी क्षेत्र के शेयरों पर दबाव का रुख दिख सकता है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मेरी सलाह यह है कि वे बाजारों में आने वाली हर गिरावट का इंतजार करें और जब भी गिरावट आये, तब वे चुनिंदा खरीदारी करें। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2009) |
|
Last Updated ( Monday, 10 August 2009 10:04 )
|