Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता निफ्टी के लिए 4,700 पर कड़ी बाधा
Banner
Banner
निफ्टी के लिए 4,700 पर कड़ी बाधा Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

हालाँकि भारतीय शेयर बाजारों में कल खरीदारी का जोर दिखा था, लेकिन यदि हम पिछले नौ-दस दिनों के कारोबार पर नजर डालें, तो कभी खरीदारी, तो कभी बिकवाली का सिलसिला चलता रहा है।

इस दौरान बाजारों में कोई स्पष्ट दिशा नहीं दिखी है। इस समय निफ्टी 4,300-4,700 के दायरे में है और यह दायरा टूटता नहीं दिख रहा है। निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 4,700 पर कड़ी बाधा है, जिसे पार करना इसके लिए मुश्किल लग रहा है। इसकी वजह यह है कि हमारे बाजारों के सामने इस समय कई चिंताएँ हैं। पहली बात यह है कि हमारा बजट घाटा बढ़ रहा है। मेरा मानना है कि मानूसन का खराब असर हमारे बाजारों की धारणा में अभी पूरी तरह शामिल नहीं हो सका है। साथ ही हमारे सामने स्वाइन फ्लू की चिंता भी है। महँगाई बढ़ती जा रही है और इसे रोकने में सरकार असफल दिख रही है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2009)

Last Updated ( Tuesday, 25 August 2009 09:19 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner