Banner
Banner
निफ्टी के लिए 4,850 पर बाधा Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

भारतीय बाजारों में कल दोपहर के बाद मुनाफावसूली आयी थी और आज सुबह से अब तक कई बार बाजार लाल निशान में गये हैं।

इससे साफ संकेत मिलता है कि ऊँचे स्तरों पर बाजार ठहर नहीं पा रहे हैं। निफ्टी के लिए 4,850 के स्तर पर एक महत्वपूर्ण बाधा है। यदि ऊँचे स्तरों पर मुनाफावसूली के बाद खरीदारी नहीं  उभर सकी, तो बाजारों में सुधार (करेक्शन) आ सकता है। लेकिन यह सुधार 5% से अधिक होने की संभावना नहीं है।  

हालाँकि औद्योगिक उत्पादन के आँकड़े बेहतर रहे थे, लेकिन उधारी में बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। 15 सितंबर को कॉर्पोरेट जगत के अग्रिम कर आँकड़े आने वाले हैं। इससे मिलने वाले संकेत  आने वाले समय में हमारे बाजारों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। कॉर्पोरेट जगत के अग्रिम कर के आँकड़ों से यह पता हो सकेगा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2009)

Last Updated ( Wednesday, 09 September 2009 14:34 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner