Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता निफ्टी के लिए 5,150 के बाद 5,260 का लक्ष्य
Banner
Banner
निफ्टी के लिए 5,150 के बाद 5,260 का लक्ष्य Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड  

इस समय व्यवस्था में नकदी की स्थिति काफी बेहतर है।

ऐसे माहौल में आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजारों में हालात बेहतर रहने की उम्मीद है। हमारे बाजारों के प्रमुख सूचकांक हर कारोबारी सत्र में नया ऊँचा स्तर बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। यदि निफ्टी ने 5,150 के स्तर को पार कर लिया, तो यह ऊपर की ओर 5,260 तक जा सकता है। इस समय बाजार के सामने कोई नकारात्मक बात नहीं दिख रही है। अब तक जो नतीजे आये हैं, वे बेहतर ही रहे हैं। अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 10.4% की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में भी ऑटोमोबाइल क्षेत्र की बिक्री बेहतर रही है। सीमेंट और इस्पात क्षेत्र में माँग बढ़ती नजर आ रही है।

आने वाले दिनों की बात करें, तो 20 अक्टूबर को केजी बेसिन गैस विवाद की सुनवाई होनी है। देखने वाली बात यह होगी कि अंबानी बंधुओं का संबंध किस ओर का रुख करता है। यदि बाजार में गिरावट आयी, तो भी खराब से खराब हालत में निफ्टी के 4,900 के नीचे जाने की संभावना नहीं है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2009)

Last Updated ( Wednesday, 14 October 2009 15:20 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner