|
भारतीय बाजारों में कमजोरी जारी रहने की संभावना |
|
|
आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंडभारतीय शेयर बाजारों में आज कमजोरी के आसार लग रहे हैं, क्योंकि इनमें चल रहा मुनाफावसूली का सिलसिला आज भी जारी रह सकता है।
हालाँकि कॉर्पोरेट जगत के तिमाही नतीजे उम्मीद के आसपास या उम्मीद से बेहतर आ रहे हैं, लेकिन ये नतीजे पहले से ही बाजार की भावना में शामिल हैं। गैस विवाद की सुनवाई की वजह से मुकेश अंबानी समूह की कंपनियों के साथ-साथ अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव रहने के आसार हैं। जिसकी वजह से बाजार एक छोटे दायरे में रह सकता है। यदि हम अगले एक हफ्ते की बात करें, तो इस दौरान निफ्टी ऊपर की ओर 5,150 के स्तर तक चढ़ सकता है। लेकिन यह नीचे की ओर फिसल कर 4,900 तक जा सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए सलाह यही होगी, वे मुनाफावसूली करते रहें। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2009) |
|
Last Updated ( Thursday, 22 October 2009 10:42 )
|