Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता फरवरी-मार्च तक निफ्टी 5500-5600 पर
Banner
Banner
फरवरी-मार्च तक निफ्टी 5500-5600 पर Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

बाजार आज भी एक दायरे में रह सकता है।

हो सकता है कि कल की तरह बाजार कुछ ऊपर खुले और बाद में बिकवाली आ जाये। लेकिन बाजार में कोई बड़ी हलचल होती नहीं दिख रही है और यह सपाट लग रहा है।
बाजार में यह माना जा रहा है कि दिसंबर में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कुछ बिकवाली करेंगे। लेकिन दूसरी तिमाही में 8% विकास दर (जीडीपी) की वजह से अंतरराष्ट्रीय निवेशक भारत में बिकवाली के बदले अपना निवेश बनाये रखेंगे। इसलिए बाजार में अभी हलचल कम होगी। लेकिन जनवरी में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के नये आवंटन होने के बाद फरवरी-मार्च में निफ्टी 5500-5600 तक जा सकता है। इसलिए किसी गिरावट में खरीदारी करना ही बेहतर रहेगा।
सरकार को अभी पीसयू विनिवेश करना है। इसमें अच्छी कीमत पाने के लिए सरकार बजट में ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहेगी, जो बाजार को पसंद न हो। बैंकिंग व्यवस्था में नकदी पर्याप्त होने के चलते आरबीआई अभी ब्याज दरें भी नहीं बढ़ायेगा। इसलिए फिलहाल बड़ी गिरावट का कोई कारण नहीं दिख रहा है। 

(शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2009)

Last Updated ( Thursday, 03 December 2009 09:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner