Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं
Banner
Banner
किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

शेयर बाजार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले का इंतजार है।

माना यही जा रहा है कि आरबीआई अपनी ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला करेगा। अगर ऐसा होता है तो बाजार में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। मुझे लगता है कि ऐसे में निफ्टी 5150 तक फिसल सकता है। निफ्टी के लिए 5150 पर अच्छा समर्थन है। लेकिन अगर यह स्तर टूटता है तो गिरावट और भी बढ़ सकती है।
भारतीय शेयर बाजार अभी वैश्विक बाजारों की चाल के मुताबिक ही चलता दिख रहा है। यही वजह है कि सोमवार को भारतीय बाजार गोल्डमैन सैक्स की खबर के चलते टूटा। हालाँकि बाजार में कल कारोबार की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं थी। इससे लगता है कि कल केवल तात्कालिक झटका लगा।
मुझे लगता है कि भारतीय बाजार में अभी किसी बड़ी गिरावट की कोई वजह नहीं है। लंबे समय के लिए भारतीय बाजार काफी अच्छा है। आरबीआई के फैसले या किसी अन्य वजह से अगर बाजार में गिरावट आती है तो इसका इस्तेमाल खरीदारी के अवसर के तौर पर करना चाहिए। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2010)

Last Updated ( Tuesday, 20 April 2010 10:10 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner