|
बाजार को रिलायंस पर फ़ैसले का इंतजार |
|
|
आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्युचुअल फंड
भारतीय शेयर बाजार आज हल्की तेजी के साथ सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।
मुझे लगता है कि मई के दौरान निफ्टी का दायरा 5,200-5,400 के बीच रह सकता है। कल की तेज गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। रिलायंस के गैस विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का भी बाजार की चाल काफी हद तक असर रहेगा। इस विवाद पर शुक्रवार तक फैसला आने की उम्मीद है। अगर ऐसा नहीं होता तो यह मामला लटक भी सकता है। दरअसल 11 मई को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के जी बालकृष्णन रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने तक फैसला नहीं आता तो मुझे लगता है कि यह मामला साल डेढ़ साल के लिए लटक सकता है। आरएनआरएल के शेयर की चाल को देख कर लगता है कि बाजार यह फैसला रिलायंस इंडस्ट्रीज के खिलाफ आने की संभावना ज्यादा मान रहा है। लेकिन जब तक फैसला आ न जाये, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। मुझे लगता है कि अभी रियल एस्टेट, बैंकिंग, पावर, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र में अच्छी तेजी दिख सकती है। वहीं चीनी और आईटी क्षेत्र दबाव में नजर आ रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 04 May 2010 10:11 )
|