Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता बाजार के वापस सँभलने की उम्मीद ज्यादा
Banner
Banner
बाजार के वापस सँभलने की उम्मीद ज्यादा Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

मुझे लगता है कि बाजार में आज निचले स्तरों से सुधार की उम्मीद ज्यादा है।

बाजार में गिरावट काफी आ चुकी है। ऐसे में बिकवाली सौदे कटने (शॉर्ट कवरिंग) की स्थिति बन सकती है। मेरे हिसाब से छोटी अवधि में निफ्टी का दायरा 4950-5200 के बीच रह सकता है। वैसे उतार-चढ़ाव के बीच यह दायरा आज भी दिख सकता है। फिलहाल बाजार में गिरावट के संकेत ज्यादा हैं।
यूरोप में कर्ज संकट की चिंता बाजार पर अब भी हावी है। भारतीय बाजार अंतरराष्ट्रीय संकेतों के मुताबिक ही चाल दिखायेंगे। गिरावट बढ़ने पर छोटी अवधि में निफ्टी के 4700 तक लुढ़कने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
धातु (मेटल) क्षेत्र के शेयर पिछले कई दिनों से बुरी तरह पिटे हैं। ऐसे में आज यह क्षेत्र कुछ वापस सँभल सकता है। फार्मा, एफएमसीजी और चीनी क्षेत्र थोड़े सुरक्षात्मक लग रहे हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 18 मई 2010)

Last Updated ( Tuesday, 18 May 2010 09:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner