|
आज मजबूती रहेगी, मगर ऊँचे स्तरों पर मुनाफावसूली संभव |
|
|
आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्युचुअल फंड
वैश्विक बाजारों के अच्छे संकेतों से बाजार बढ़त के साथ खुले हैं।
मुझे लगता है कि बाजार में आज अच्छी मजबूती रहेगी। ऐसे में अगले कुछ दिनों में निफ्टी 5100 के स्तर तक जा सकता है। मई सीरीज खत्म होने के बाद अब नयी खरीदारी उभरने की उम्मीद है। पिछले 2-3 दिनों की तेजी से बाजार में गिरावट की आशंका कम हो गयी है, लेकिन खत्म नहीं हो सकी है। ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि गिरावट के रुझान पूरी तरह पलट गये हैं। ऊँचे स्तरों पर मुनाफावसूली का खतरा बरकरार है। मेरे हिसाब से अगर निफ्टी 5000 के ऊपर टिक कर बंद होने में कामयाब रहता है तो अगले हफ्ते भी तेजी रह सकती है। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले हफ्ते गिरावट भी हो सकती है। पेट्रोलियम, बैंकिंग, आईटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी रह सकती है। लेकिन चीनी और सीमेंट क्षेत्र के शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। सीमेंट कंपनियों के पास पुराना माल (स्टॉक) काफी है और मॉनसून भी आने वाला है। ऐसे में यह क्षेत्र कमजोर लग रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 28 May 2010 09:45 )
|