Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता बाजार पर दबाव रहने का अंदेशा
Banner
Banner
बाजार पर दबाव रहने का अंदेशा Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है और मेरा अनुमान है कि कल की जोरदार तेजी के बाद आज बाजार में थोड़ा दबाव ही रहेगा।

वैसे भी वायदा निपटान (सेट्लमेंट) के हफ्ते में तेज उतार-चढ़ाव रहता ही है। अमेरिका में रोजगार और हाउसिंग क्षेत्रों के आँकड़े आने वाले हैं। इन दोनों क्षेत्रों के आँकड़े कमजोर रहने की आशंका जतायी जा रही है। कल फेडरल रिजर्व की बैठक भी है, जिसमें ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा होने पर बाजार में कमजोरी बढ़ सकती है।
बाजार में लोग चर्चा कर रहे हैं कि जून सीरीज में निफ्टी का निपटान (सेट्लमेंट) 5400-5420 के आसपास हो सकता है। लेकिन मैं इस राय से इत्तेफाक नहीं रखता। मुझे लगता है कि जून सीरीज का निपटान 5280-5300 के बीच हो सकता है। वैसे अभी बाजार का रुझान नकारात्मक नहीं हैं। इसलिए निवेशक गिरावट आने पर बाजार में नया निवेश कर सकते हैं। अभी किसी खास क्षेत्र के बारे में राय देना मुश्किल है, लेकिन अगर आज की बात करें तो बैंकिंग और धातु क्षेत्रों के शेयरों पर दबाव दिख सकता है। ये दोनों क्षेत्र हद से ज्यादा खरीदारी (ओवरबॉट) की स्थिति में आ गये है। लिहाजा इन दोनों क्षेत्रों में मुनाफावसूली दिख सकती है। (शेयर मंथन, 22 जून 2010)

Last Updated ( Tuesday, 22 June 2010 10:00 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner