Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता निफ्टी आज बढ़ सकता है 5350-5400 की ओर
Banner
Banner
निफ्टी आज बढ़ सकता है 5350-5400 की ओर Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

आज बाजार में काफी मजबूती लग रही है क्योंकि विदेशी बाजारों के संकेत भी अच्छे हैं और अपने यहाँ मॉनसून की प्रगति भी अच्छी रही है।

साथ ही कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद बढ़ी है। हाल में बाजार में बिकवाली सौदे काफी हुए हैं। ऐसे में अगर बिकवाली सौदे कटते हैं यानी शॉर्ट कवरिंग होती है और यूरोप मजबूत खुलता है तो मुझे लगता है कि निफ्टी आज ही 5350 और फिर 5400 की ओर बढ़ सकता है।
अगर निफ्टी आज 5310 के ऊपर बंद होता है तो इससे और तेजी की उम्मीद बनेगी। ऐसी हालत में निफ्टी अगले कुछ दिनों में 5450-5500 तक जा सकता है। लेकिन 5500 के बाद बाजार में तेज बिकवाली की आशंका है और निफ्टी वापस 5200-5150 तक लुढ़क सकता है।
सीमेंट और धातु क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता है। मॉनसून की वजह से सीमेंट क्षेत्र स्वाभाविक तौर पर थोड़ा कमजोर रहता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों में निवेश किया जा सकता है। मुझे लगता है कि आरएनआएल के विलय के बाद रिलायंस पावर की स्थिति भी ठीक हो गयी है। रिलायंस पावर में 165-170 के आसपास नयी खरीद की जा सकती है। इसमें छोटी अवधि का लक्ष्य 200 रुपये का है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 08 July 2010 09:44 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner