निफ्टी 5500 तक जा सकता है Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्युचुअल फंड

रिलायंस के अच्छे नतीजों और विदेशी बाजारों के संकेतों से बाजार आज मजबूत लग रहा है।

ऐसे में मुझे लगता है कि निफ्टी आज या कल 5500 तक जा सकता है। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। निफ्टी का निपटान 5400 से 5500 के बीच हो सकता है।
कल ओएनजीसी के नतीजे आने हैं। अगर इसके नतीजे खराब आते हैं तो यह मुनाफावसूली शुरू होने की वजह बन सकता है। गिरावट आने पर निफ्टी छोटी अवधि में 5250 तक फिसलने की संभावना रहेगी।
वैसे बाजार में बुनियादी तौर पर कोई दिक्कत नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर है। लेकिन कुछ कंपनियों के खराब नतीजे बाजार को परेशान कर सकते हैं। वहीं अगर अमेरिकी बाजार से कोई नकारात्मक खबर आती है तो बाजार पर दबाव रह सकता है। बैंकिंग, सीमेंट और टेक्सटाइल के अलावा सभी क्षेत्र बेहतर नजर आ रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2010)

Last Updated ( Wednesday, 28 July 2010 10:25 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है।