Home जानकारों की राय नाम चुनें आर के गुप्ता निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 6000 के ऊपर होने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 6000 के ऊपर होने की उम्मीद Print E-mail

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

निफ्टी (Nifty) अक्टूबर वायदा सीरीज के सेट्लमेंट का दिन होने की वजह से बाजार में आज काफी उतार-चढाव रह सकता है।

मुझे लगता है कि निफ्टी के लिए आज का दायरा 5950-6050 के बीच रहेगा। बाजार सुबह थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद तेजी लौटने की उम्मीद है। निफ्टी का अक्टूबर सीरीज का निपटान (सेट्लमेंट) 6000 के ऊपर ही होने की उम्मीद है।
बाजार मुझे यहाँ से मजबूत ही दिख रहा है, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी अभी थमी नहीं है। घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं क्योंकि उनकी इक्विटी योजनाओं में नया पैसा नहीं आ रहा है और पैसे वापस निकालने (रीडेंप्शन) का दबाव जारी है। नवंबर में बाजार में मुझे किसी बड़ी तेजी की उम्मीद या बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। नवंबर में निफ्टी का दायरा 5800 से 6200 के बीच रह सकता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 नवंबर को होने वाली समीक्षा बैठक पर भी नजर रहेगी। संभावना है कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी कर सकता है। दरअसल रुपये की मजबूती पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई ने डॉलर खरीदना शुरू कर दिया है। इससे बाजार में बढ़ने वाली नकदी को सोखने के लिए ब्याज दरें बढ़ायी जा सकती हैं। ऐसा होने पर रियल्टी और ऑटो शेयरों पर दबाव रह सकता है। दूसरी ओर सीमेंट शेयर मजबूत लग रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 28 October 2010 09:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.