Home जानकारों की राय नाम चुनें सलिल शर्मा यहाँ खरीदारी कर सकते हैं निवेशक: सलिल शर्मा (Salil Sharma)
Banner
Banner
Banner
यहाँ खरीदारी कर सकते हैं निवेशक: सलिल शर्मा (Salil Sharma) Print E-mail

भारतीय बाजार में आज कमजोर शुरूआत के बाद स्थिति सँभल जाने की उम्मीद है।

निफ्टी के लिए आज का दायरा 4960-5120 के बीच रह सकता है। बाजार में इस समय अमेरिका और यूरोप के कर्ज संकट की चिंता दिख रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी 16 सितंबर की समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में एक बार फिर चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बाजार में यहाँ से ज्यादा बड़ी गिरावट आने वाली है। अगले 15 दिनों में निफ्टी ऊपर 5200 तक जा सकता है। वहीं गिरावट की स्थिति में निफ्टी के 4775 से नीचे फिसलने की आशंका कम है।
मेरे हिसाब से निवेशकों को यहाँ खरीदारी शुरू कर देनी चाहिए। टेक्नोलॉजी (Technology), टेलीकॉम (Telecom) और तेल-गैस क्षेत्र के शेयरों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वहीं बैंकिंग क्षेत्र अभी थोड़ा कमजोर लग रहा है। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)
(शेयर मंथन, 12 अगस्त 2011)

Last Updated ( Monday, 12 September 2011 09:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.