Home जानकारों की राय नाम चुनें सलिल शर्मा सितंबर में निफ्टी (Nifty) जा सकता है 6040 तक
Banner
Banner
Banner
सितंबर में निफ्टी (Nifty) जा सकता है 6040 तक Print E-mail

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

बाजार आज मजबूत लग रहा है और निफ्टी (Nifty) 5820-5950 के दायरे में रह सकता है।

मुझे बाजार यहाँ से और ऊपर जाता दिख रहा है। कल जैसी मुनाफावसूली बीच-बीच में होती रहेगी। मेरे हिसाब से निफ्टी सितंबर सीरीज में 6040 तक जा सकता है। हालाँकि अभी इसके ऊपर जाने की संभावना कम दिख रही है। वहीं गिरावट की स्थिति में यह 5600 के नीचे जाता नहीं दिख रहा है।
यह सही है कि भारतीय बाजार थोड़ा महँगा हो गया है और यह मूल्यांकन के दायरे के ऊपरी छोर पर है। लेकिन तेजी के बाजार में ऐसा होता ही है। लोग महँगा-महँगा कहते रहते हैं और बाजार ऊपर निकल जाता है। बाजार की मौजूदा तेजी की मुख्य वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी खरीदारी ही है।
मुझे आईटी, तेल-गैस और रियल एस्टेट क्षेत्र अच्छे लग रहे हैं। बैंकिंग क्षेत्र में तेजी की गुंजाइश अभी बाकी है। वहीं कोई खास क्षेत्र अभी कमजोर नहीं लग रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2010)

Last Updated ( Friday, 17 September 2010 09:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.