|
रिलायंस के नतीजे तय करेंगे बाजार की दिशा |
|
|
अमिताभ चक्रवर्ती, प्रेसिडेंट (इक्विटी) रेलिगेयर सिक्योरिटीज
आज भारतीय बाजार कैसा रहेगा, यह इस बात पर काफी निर्भर है कि रिलायंस के नतीजे कैसे रहते हैं।
बाजार का अनुमान यह है कि रिलायंस का तिमाही मुनाफा 3,520 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। लेकिन मेरा मानना है कि रिलायंस के नतीजे इससे बेहतर रहेंगे। कल वायदा कारोबार में रिलायंस के बिकवाली सौदों में कमी आती भी दिखी है। वैसे तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों के असर को भी देखना होगा, लेकिन मुझे यही लगता है कि अगर रिलायंस का शेयर आगे बढ़ा, तो इसके साथ-साथ बाजार भी आगे बढ़ेगा। विदेशी संस्थागत निवेशक कल ठंडे रहे, जबकि खुदरा निवेशकों ने कुछ सक्रियता दिखायी। कुछ क्षेत्रों में मुनाफावसूली भी दिखी है। लेकिन निफ्टी के लिए 3,300 एक मजबूत समर्थन स्तर साबित हो रहा है और कल यह इस स्तर से वापस सँभला। हाल के कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार को नजरअंदाज करके भी भारतीय बाजार आगे बढ़ा है। इसकी वजह यही है कि भारतीय बाजार में अपनी एक मजबूती है और घरेलू खरीदारी उभरती रही है। मेरा अनुमान है कि बाजार अगले कुछ दिनों में फिर से 3,500 के स्तर को छू सकता है। इस स्तर के ऊपर जाने के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है, क्योंकि यह अगले कुछ दिनों में आने वाले कई संकेतों पर निर्भर करेगा। लेकिन ऐसा लग रहा है कि बाजार की चाल अभी बरकरार रहनी चाहिए। वायदा सेट्लमेंट के समय निफ्टी 3,500 के आसपास रह सकता है। |
|
Last Updated ( Tuesday, 16 February 2010 12:29 )
|